छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, अजय यादव को तीन जिलों की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

---Advertisement---

छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, अजय यादव को तीन जिलों की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

अनूपपुर। मध्यप्रदेश में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अजय यादव को शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है

अजय यादव वर्तमान में नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पति हैं। वे पूर्व में एनएसयूआई अध्यक्ष, जिला कांग्रेस किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं अनूपपुर जिला जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जैसे दायित्व संभाल चुके हैं

संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए तीन जिलों की जिम्मेदारी मिलने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छात्र एवं युवा वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने तथा संगठन को मजबूत करने के प्रयासों को गति मिलेगी

बताया गया कि अजय यादव के पिता अमृतलाल यादव भी कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों पर रह चुके हैं। इसी संगठनात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए अजय यादव लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment