चैत्र नवरात्रि से पूर्व स्वच्छ जल सप्लाई करने की मांग  मढिया/मंदिरों में स्वच्छ जल चढ़ाया जाता है 

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर नगरपालिका परिषद द्वारा तिपान नदी से नगर में पेयजल सप्लाई किया जा रहा है जिसमें मल मूत्र युक्त नालियों का दूषित पानी एवं जिला चिकित्सालय व निजी अस्पतालों का विषैला पानी जाकर मिलता है। इसी गंदे पानी को अनूपपुर में सप्लाई करने से तरह-तरह की संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है और लोगों की भावनाएं आहत हो रही है।

 

19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है नवरात्रि पर्व पर रोजाना 09 दिनों तक मढिया/मंदिरों में जल चढ़ा कर पूजा अर्चना की जाती है, बच्चे, कन्या, महिलाओं द्वारा प्रात: काल से मंदिर/मढिया में जाकर जल चढ़ाया जाता है,कन्या भोज सहित अनेकों अनुष्ठान आयोजित होते हैं जिसमें स्वच्छ जल का उपयोग किया जाना आवश्यक है।

 

नगरपालिका परिषद अनूपपुर द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी को अधिकांशतः घरों में उपयोग में लिया जाता है नपा नल कनेक्शन के अलावा दुसरा वैकल्पिक व्यवस्था आमजनों के पास नही है।

आगामी नवरात्रि पर्व के पूर्व मल -मूत्र मुक्त पानी के स्थान पर स्वच्छ जल सप्लाई की मांग पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जीवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

May 6, 2026

Leave a Comment