चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

---Advertisement---

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में चैत्र शुक्ल पक्ष की नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था , श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला । इस दौरान दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पावन तट पर पहुंचकर पुण्य स्नान कर धर्मलाभ अर्जित किया ।

चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ , गुड़ी पड़वा , चेटीचंद , पंचमी , सप्तमी में खूब भक्तों की भीड़ देखने को मिला आगे भी जैसे अष्टमी एवं राम नवमी जैसे शुभ अवसरों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलेगा । नर्मदा तट स्थित रामघाट एवं कोटि तीर्थ कुंड पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं ।

प्रातः लगभग 6 बजे से स्नान का क्रम प्रारंभ होकर दिनभर अनवरत चलता रहता है । श्रद्धालु “जय मां नर्मदे”, “हर-हर नर्मदे”, “मातारानी की जय” जैसे जयघोष करते हुए श्रद्धा की डुबकी लगाते नजर आए जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठाता है ।

स्नान उपरांत श्रद्धालु नर्मदा उद्गम मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन कर अपने परिवार , समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि , शांति और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं । आस्था से परिपूर्ण इन क्षणों में हर चेहरा श्रद्धा और विश्वास से आलोकित दिखाई देता है ।

इस दौरान अमरकंटक के घाटों , मंदिर परिसर और आश्रमों में दिनभर चहल-पहल बनी रहती है । दूरस्थ क्षेत्रों से आए तीर्थयात्री यहां के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य और शुद्ध वातावरण का आनंद लेते हैं ।

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर अमरकंटक एक बार फिर श्रद्धा , संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत केंद्र बन गया है जहां आस्था की धारा निरंतर प्रवाहित होती है और हर हृदय में मां नर्मदा के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति का संचार होता है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment