बरसात में कीचड़ से त्रस्त ग्राम पडौर ग्रामीण, सोन नदी मार्ग हुआ दुर्गम

---Advertisement---

बरसात में कीचड़ से त्रस्त ग्राम पडौर ग्रामीण, सोन नदी मार्ग हुआ दुर्गम

अनूपपुर / पडौर (जनपद पंचायत अनूपपुर)। ग्राम पंचायत पडौर के वार्ड नंबर 9 में मुख्य मार्ग से स्कूल टोला होते हुए बैगन टोला तिराहा से सोन नदी तक जाने वाला सड़क मार्ग इन दिनों पूरी तरह खराब हो गया है। भारी बरसात के कारण यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे आसपास की बस्तियों में रहने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग न केवल स्कूली बच्चों और आमजनों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि सोन नदी किनारे बसे परिवारों की यह एकमात्र पहुंच सड़क भी है। बरसात शुरू होते ही यहां कीचड़ इतना गहरा हो गया है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे रोजाना इस खराब रास्ते से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर पानी जमा होने से सड़क पूरी तरह फिसलन भरी हो गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई गंभीर पहल नहीं हुई है। उन्होंने जनपद पंचायत अनूपपुर और पंचायत सचिव स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत करते हुए इस सड़क का तत्काल मरम्मत कराने और मिट्टी मुरूम व बजरी डलवाने की गुहार लगाई है। स्थानीय निवासी ने कहा कि “बारिश में तो यहां से निकलना नामुमकिन हो गया है। अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो गंभीर समस्या हो जाएगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment