ब्रेकिंग न्यूज सीधी से जर्जर विद्यालय भवन की दीवार गिरी, बाल-बाल बचीं छात्राएं और शिक्षक

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज सीधी से

जर्जर विद्यालय भवन की दीवार गिरी, बाल-बाल बचीं छात्राएं और शिक्षक

बारिश के दौरान कक्षा लगने के समय हुआ हादसा, लंबे समय से नए भवन की मांग

सेमरिया

शासकीय गुरुकुल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया में बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब लगातार हो रही बारिश के बीच विद्यालय भवन की एक जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के दौरान विद्यालय में कक्षाएं संचालित हो रही थीं और छात्राएं व शिक्षक कक्षा कक्षों में मौजूद थे। दीवार के धंसने की आहट मिलते ही छात्राओं एवं शिक्षकों ने तत्काल भवन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई

जानकारी के अनुसार घटना करीब सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है। इन दिनों क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण पहले से ही जर्जर विद्यालय भवन की स्थिति और खराब हो गई है। बारिश के पानी के कारण भवन की दीवारों में नमी और कमजोरी बढ़ गई थी। इसी दौरान भवन के एक हिस्से की दीवार धंसने लगी और देखते ही देखते गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई छात्रा या शिक्षक दीवार की चपेट में नहीं आया

बताया गया कि शासकीय गुरुकुल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा केजी-1 से लेकर 12वीं तक की छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में पर्याप्त छात्राएं एवं शिक्षक होने के बावजूद सुरक्षित और व्यवस्थित भवन का अभाव बना हुआ है। जर्जर भवन के कारण छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है

विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस समस्या की जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को दी जा चुकी है। प्राचार्य द्वारा भवन की स्थिति को लेकर लिखित रूप से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्थानीय स्तर पर समाचार पत्रों के माध्यम से भी विद्यालय भवन की समस्या को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है

जानकारी के मुताबिक नए विद्यालय भवन के निर्माण को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालय का निरीक्षण भी किया जा चुका है और विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि निर्माण कार्य धरातल पर कब शुरू होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वही हनुमान प्रसाद मिश्र ने जिला कलेक्टर से एक बार गुरुकुल विद्यालय का निरीक्षण करने की मांग की है ताकि कलेक्टर साहब एक बार स्वयं निरीक्षण कार्य लेंगे तो विद्यालय की स्थिति उनके आने से ठीक हो सकती है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment