ब्लैक स्पॉट पर सुधार और अतिक्रमण हटाने के निर्देश, सड़क हादसे रोकने पर जोर

---Advertisement---

 

अनूपपुर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिले में सतत और प्रभावी उपाय किए जाएंगे। इसी उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के ब्लैक स्पॉट और नो-एंट्री प्वाइंट की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

अपर कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर सहित अन्य सुधार कार्य शीघ्र कराए जाएं, जिससे सड़क हादसों की संभावना कम हो सके। बैठक में शुक्ला ढाबा, बदरा तिराहा, डूंगरिया तिराहा, हाई स्कूल बकही, पसला ढाबा के पास चचाई रोड और जोहिला घाट क्रेशर के पास सहित विभिन्न ब्लैक स्पॉट पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

 

साथ ही अनूपपुर और अन्य नगरीय क्षेत्रों में यातायात, नगरपालिका और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment