लोकेशन धार
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
एंकर – मध्य प्रदेश वित्त आयोग के प्रदेश अध्यक्ष और बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जयभान सिंह पवैया आज मंगलवार सुबह धार स्थित भोजशाला पहुंचे, यहां उन्होंने माँ वाग्देवी का पूजन-अर्चन कर आरती में शामिल हुवे, इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ, श्री राम स्तुति और सरस्वती वंदना भी की गई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए, आपको बता दें कि जयभान सिंह पवैया ने बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए भोजशाला में 1996 में भोजशाला शुद्धिकरण को लेकर आह्वान किया था और बड़ी संख्या में पुलिस बल ने जयभान सिंह पवैया के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों को रोका था साथ ही धार और उज्जैन की भेरूगढ़ जेल में बंद कर दिया था, इस दौरान धार सहित जिले भर में तनाव का माहौल बन गया था और धार की भोजशाला विश्व पटल पर चर्चा में आ गई थी इसी आंदोलन के बाद से ही भोजशाला मुक्ति को लेकर चल रहे अभियान में तेजी आई थी..
– मध्य प्रदेश के वित्त आयोग के अध्यक्ष ओर बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भान सिंह पवैया धार पहुंचे ओर भोजशाला में माँ वाग्देवी का पूजन अर्चन किया साथ ही लंबे समय से आंदोलन से जुड़े लोगों से चर्चा भी की इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि..
“भोजशाला आकर मुझे 30 साल पुराना मंजर याद आ गया जब 6 दिसंबर 1996 को गंगाजल चढ़ाने इसी परिसर में संगीनों लाठियां और घुड़ सवार पुलिस ने हमें रोक कर जेल में डाल दिया था, जैसे 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या की जीत हुई न्यायपालिका की दहलीज पर अयोध्या के बाद सनातनियों के अस्मिता की दूसरी बड़ी जीत भोजशाला को मानता हूं, 700 सालों तक भोजशाला की अस्मिता वापस लाना अपने मंदिर को वापस पाने के लिए जिन्होंने संघर्ष किया जिन तीन बलिदानीयो ने अपना बलिदान दिया मैं उन्हें प्रणाम करने आज भोजशाला आया हूं, बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मैंने भी 7-8 साल तक भोजशाला आंदोलन की अगुवाई की है, हमारे देश की विशेषता है कि सनातनी उदार हो सकते हैं लेकिन उन्होंने अपने आस्था के केंद्रों के खंडहरों को भी परिक्रमा लगाने से वंचित नहीं किया, अयोध्या के ढांचे की परिक्रमा करते रहे भोजशाला परिसर के लिए प्रतिज्ञा लेते रहे और इसी का परिणाम है कि आज भोजशाला के सत्य को सत्य माना गया है, मुझे दुख होता है कि उन्होंने कहा कि किसी काल में भगवान की मूर्तियों को जमींदोज कर दिया गया यहां के आचार्यों ओर उनके परिवार को तलवारों से काट दिया गया क्योंकि भोजशाला मालवा का नालंदा हुआ करता था, साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने यहां पर सरस्वती लोक बनाने की घोषणा की है जैसे उज्जैन का महाकाल लोक बनने से वहां का कायाकल्प हुआ है देश भर से लोग वहां आ रहे हैं धार की भोजशाला में भी जब सरस्वती लोक बनेगा तो पूरे देश के विश्व के लोग यहां आएंगे सरकार ने बलिदानों के परिवार को सम्मान दिया है उसके लिए भी धन्यवाद..
मूर्ति वापस लाने के प्रयास पर उन्होंने कहा कि मैं अधिकृत नहीं हूं कुछ भी बोलने से….
बाईट – 1 PART:1 – जय भान सिंह पवैया, मध्य प्रदेश के वित्त आयोग के अध्यक्ष ओर बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष




































