बिजुरी पुलिस की पहल: गुम हुए 14 मोबाइल बरामद, असली मालिकों को लौटाए कुल 2 लाख 57 हजार 200 रुपये कीमत के मोबाइल बरामद

---Advertisement---

बिजुरी पुलिस की पहल: गुम हुए 14 मोबाइल बरामद, असली मालिकों को लौटाए
कुल 2 लाख 57 हजार 200 रुपये कीमत के मोबाइल बरामद

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में थाना बिजुरी पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अभियान के दौरान थाना बिजुरी पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 2 लाख 57 हजार 200 रुपये बताई गई है। जिन लोगों को उनके मोबाइल वापस मिले उनमें अजय कुमार द्विवेदी, संस्कार मिश्रा, रामखेलावन जायसवाल, अब्दुल हक सिद्दीकी, राकेश सेन, पीयूष शुक्ला, बृहस्पति सिंह, सागर मिश्रा, संदीप कुशवाह, महेंद्र जायसवाल, सुनीता अगरिया, अमित यादव, भोला प्रसाद केवट तथा डिंपल सिंह शामिल हैं।

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह की विशेष भूमिका रही। साथ ही पुलिस टीम के आनंद कुमार, रवि सिंह, सुशील यादव, लक्ष्मण डांगी और साइबर सेल से पंकज मिश्रा का भी सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 17, 2026

April 17, 2026

April 17, 2026

April 17, 2026

April 17, 2026

April 17, 2026

Leave a Comment