बिजुरी पुलिस का नशे के कारोबार पर शिकंजा, 747 ग्राम गांजा व 16 लीटर अवैध शराब जब्त

---Advertisement---

 

अनूपपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 747 ग्राम गांजा तथा 16 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लगभग 12 हजार रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर लोहसरा स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 747 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

 

इसके अलावा अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के कब्जे से कुल 4 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 12 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी आरती शाक्य के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment