भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल को एमसीबी जिले में नई नेतृत्व टीम, पुनवा प्रसाद व यीशै दास बने जिलाध्यक्ष

---Advertisement---

भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल को एमसीबी जिले में नई नेतृत्व टीम, पुनवा प्रसाद व यीशै दास बने जिलाध्यक्ष

मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (छत्तीसगढ़) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एमसीबी जिले में नई नियुक्तियां करते हुए पुनवा प्रसाद और यीशै दास को जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष हनुमत साहू एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवम कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

नियुक्ति की घोषणा होते ही दोनों नेताओं के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि दोनों नेताओं के अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और मजदूरों के हितों की आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी।

यीशै दास को मनेंद्रगढ़ शहर के युवा और उभरते हुए जननेता के रूप में जाना जाता है, जो लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वहीं पुनवा प्रसाद भी क्षेत्र में अपनी सक्रियता, सामाजिक पहचान और लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं। दोनों नेताओं की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस संबंध में यीशै दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संगठन ने एक छोटे से शहर के युवा पर जो भरोसा और विश्वास जताया है, वह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा मजदूरों, गरीबों, असहाय और पीड़ित लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकार दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि उनका पहला लक्ष्य मजदूर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment