भालूमाड़ा पुलिस की तत्परता से 15 वर्षीय गुम बालिका दस्तयाब

---Advertisement---

भालूमाड़ा पुलिस की तत्परता से 15 वर्षीय गुम बालिका दस्तयाब

बस स्टैंड से मिली नाबालिग, न्यायालयिक कथन के बाद परिजनों को किया गया सुपुर्द

भालूमाड़ा। थाना भालूमाड़ा पुलिस ने गुम एवं अपहृत 15 वर्षीय बालिका को दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से बालिका के परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अंकित सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना भालूमाड़ा पुलिस द्वारा अप.क्र. 347/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में गुम एवं अपहृत बालिका की तलाश की जा रही थी।

तलाश के दौरान 11 नवंबर 2026 को बालिका को भालूमाड़ा बस स्टैंड से दस्तयाब कर लिया गया। दस्तयाबी के बाद बालिका का न्यायालयिक कथन कराया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में गुम एवं अपहृत बालिका की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। बालिका के सुरक्षित दस्तयाब होने के बाद उसे नियमानुसार परिजनों को सौंप दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment