भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 4 मवेशी बरामद, वाहन जब्त

---Advertisement---

 

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे चार मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस को 31 मार्च 2026 की रात सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को बांधकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन की जांच की, जिसमें तीन पड़वा और एक भैंस रस्सियों से बांधकर लोड पाए गए।

 

पुलिस को देखते ही चालक पिकअप वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की सफेद रंग की पिकअप और चारों मवेशियों को जब्त कर लिया। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।

 

इस मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत मप्र कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

 

कार्रवाई के दौरान विपुल शुक्ला के साथ डी.एस. बागरी, कृपाल सिंह और देवेन्द्र तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment