भालू के हमले से दो महिलाएं गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

---Advertisement---

 

 

रिपोर्टर : शशिधर अग्रवाल

 

अनूपपुर, 31 मई। जिले के ग्राम पंचायत धनगवां अंतर्गत पटपरिहा टोला में रविवार की सुबह भालू के हमले से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस समय हुई जब दोनों महिलाएं सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत की ओर दिशा मैदान के लिए गई थीं। अचानक जंगल की ओर से निकले एक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

 

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय गुड्डी कोल, पति गोरेलाल कोल, के कमर में गंभीर चोट आई है, जबकि 65 वर्षीय त्तिजिया कोल, पति रामबदन कोल, के चेहरे, छाती एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत धनगवां के सरपंच संजय गोठिया मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा भेजा। फुनगा अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर कर दिया गया।

 

घटना की जानकारी मिलने पर जिला मुख्यालय अनूपपुर के वन्यजीव संरक्षण से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल ने फुनगा के समाजसेवी नरेंद्र प्रताप सिंह एवं उमेश अग्रवाल से संपर्क कर घायलों की स्थिति की जानकारी लेने का आग्रह किया। दोनों समाजसेवी अस्पताल पहुंचकर घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी प्राप्त की।

 

शशिधर अग्रवाल ने इस संबंध में उपवन मंडल अधिकारी अनूपपुर प्रकाश मनोहर राव पखाले एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा हरीश कुमार तिवारी को घटना की सूचना देते हुए पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव के आसपास लगातार विचरण कर रहे जंगली भालुओं की निगरानी बढ़ाई जाए तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment