बेटियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में बड़ा कदम 2,211 किशोरियों को लगा HPV टीका सीईओ जिला पंचायत ने किया कुकुरगोडा में एचपीवी टीकाकरण अभियान का निरीक्षण

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 29 मार्च 2026/ “सावधानी ही सुरक्षा है” के सिद्धांत को अपनाते हुए जिला प्रशासन अनूपपुर द्वारा संचालित एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक जिले की 2,211 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जो उन्हें भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करेगी।

 

यह अभियान कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी के निर्देशन में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। टीमें गांव-गांव और स्कूल-स्कूल पहुंचकर न केवल टीकाकरण कर रही हैं, बल्कि अभिभावकों और किशोरियों को इस बीमारी के प्रति जागरूक भी बना रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम द्वारा घर-घर संपर्क कर अभियान को गति दी जा रही है। जिले में निर्धारित 8,596 किशोरियों के लक्ष्य के विरुद्ध 2,211 का आंकड़ा प्राप्त किया जा चुका है।

 

अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने आज ग्राम कुकुरगोडा का दौरा किया। उन्होंने वहां टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा की और कोल्ड चेन प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बालिकाओं और उनके अभिभावकों से संवाद कर उन्हें इस टीके के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर ‘मोबिलाइजेशन’ बढ़ाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए।

 

नोडल अधिकारियों द्वारा अनूपपुर, जैतहरी, कोतमा एवं पुष्पराजगढ़ क्षेत्रों में प्रतिदिन अभियान की समीक्षा की जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की कोई भी पात्र किशोरी टीकाकरण से वंचित न रहे।

 

जिला प्रशासन ने समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण अभियान से अवश्य जोड़ें और उन्हें एक सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में सहयोग करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment