बीसीसीएल प्रोजेक्ट स्कूलों में ‘क्लीन एंड ग्रीन इंडिया’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

---Advertisement---

कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बीसीसीएल में 16 जून से 30 जून तक आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत आज कंपनी के विभिन्न परियोजना विद्यालयों (प्रोजेक्ट स्कूलों) में ‘क्लीन एंड ग्रीन इंडिया’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जल एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वच्छ भारत के संदेश को प्रसारित करना था।

मुख्य कार्यक्रम बीसीसीएल वेलफेयर विभाग के सौजन्य से डीएवी स्कूल, कोयला नगर में आयोजित हुआ, जिसमें नर्सरी से कक्षा 12 तक के लगभग 300 विद्यार्थियों ने छह समूहों में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती डोलन चंपा बनर्जी, महाप्रबंधक (श्रमशक्ति नियोजन) श्री अर्पण घोष, विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना) श्रीमती शोभा जे. कुजूर, विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बीसीसीएल के अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी समूहों के विजेता प्रतिभागियों को बीसीसीएल अधिकारियों ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इसी क्रम में डीएवी लोदना, डीएवी दुग्दा (वाशरी डिवीजन), डीएवी अलकुसा (पीबी क्षेत्र) तथा पीसीएमएस संस्कृति विद्या मंदिर, डिगवाडीह (पूर्वी झरिया क्षेत्र) सहित कंपनी के अन्य परियोजना विद्यालयों में भी चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता, हरित राष्ट्र, जल एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रस्तुति अभिव्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल में 16 जून से प्रारंभ ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत अब तक स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम, चिकित्सालयों में विशेष स्वच्छता अभियान, तालाबों, जल स्रोतों एवं कॉलोनियों की साफ-सफाई, झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई, वर्षा जल संचयन प्रणालियों का निरीक्षण, सिग्नेचर अभियान तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियाँ सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं। इसी क्रम में आज कंपनी के प्रोजेक्ट स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी की भावना को सुदृढ़ किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी दिनों में स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यशाला, पौधारोपण अभियान, साइबर स्वच्छता जागरूकता सत्र, स्वच्छता रैली तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

Leave a Comment