बदरा बस स्टैंड में फल ठेले में लगाई आग, 50 हजार का नुकसान – पुराने विवाद में युवक पर जताई शंका

---Advertisement---

बदरा बस स्टैंड में फल ठेले में लगाई आग, 50 हजार का नुकसान – पुराने विवाद में युवक पर जताई शंका

जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के बदरा बस स्टैंड में एक फल विक्रेता के ठेले में आग लगाने का मामला सामने आया है आग लगने से ठेले में रखा फल और पूरा ठेला जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदार को करीब 45 से 50 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना भालूमाड़ा में दर्ज कराते हुए एक व्यक्ति पर शंका जाहिर की है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरा बस स्टैंड में नारायण दास चौधरी का फल का ठेला संचालित होता है, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बीती रात अज्ञात कारणों से ठेले में आग लग गई, जिससे ठेले में रखा पूरा फल और सामान जलकर नष्ट हो गया आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था

इस संबंध में रविदास चौधरी पिता नारायण दास चौधरी ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बदरा बस स्टैंड में फल बेचने का काम करते हैं। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने ठेले में आग लगा दी, जिससे फल सहित पूरा ठेला जल गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब 45 से 50 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है

फरियादी द्वारा थाने में दी गई रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उसका पहले राकेश चौधरी से विवाद हो चुका है। फरियादी का कहना है कि राकेश चौधरी उससे रंजिश रखता था, इसलिए उसे शंका है कि संभवतः उसी ने ठेले में आग लगाई होगी

पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना भालूमाड़ा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है और मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही दोषियों को पकड़कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि छोटे व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment