अवैध रेत उत्खनन पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जप्त, चालक गिरफ्तार

---Advertisement---

 

अनूपपुर। कोतवाली पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

रविवार शाम मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना कोतवाली के टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजेश कंवर और आरक्षक दीपक बुंदेला की टीम ने ग्राम कांसा क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान महिंद्रा कंपनी का बिना नंबर का लाल रंग का ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत लोड कर अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

 

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अरुण सिंह मरावी (30) पिता परसादी सिंह गोंड निवासी ग्राम पंगना को मौके से गिरफ्तार किया। मामले में थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 143/26 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने अवैध रेत और परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 5 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है। मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

Leave a Comment