अनूपपुर 30 सितंबर 2026/ जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री खेमराज श्याम के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सम्पतिया मरावी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 28 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 15 ग्राम पयारी, ग्राम घाठा एवं ग्राम अल्हवार में तलाशी कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने 06 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 07.92 बल्क लीटर स्प्रिट एवं 13.8 बल्क लीटर माल्ट विदेशी मदिरा बरामद की। इस प्रकार कुल 27.72 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक प्रकरण कायम किए गए।
कार्रवाई में मुख्य आरक्षक श्री विक्रांत नामदेव, श्री महबूब अहमद खान तथा आरक्षक श्री अमृतलाल साकेत एवं श्री रमाकांत सिंह बैस उपस्थित रहे। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


































































