अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘फिट इंडिया वूमेन वीक’ का हुआ समापन नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान

---Advertisement---

 

अनूपपुर, 10 मार्च 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘फिट इंडिया वूमेन वीक’ के समापन दिवस पर जिले में विभिन्न प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर महिला सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मरक्षा से जुड़े कई गतिविधियों का आयोजन किया गया।

 

जिसके अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर के प्रसव वार्ड का भ्रमण किया। उन्होंने वहां जन्मी नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं का उपहार भेंट कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात् वन स्टॉप सेंटर अनूपपुर में निवासरत महिलाओं एवं बालिकाओं को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री की किट वितरित कर उन्हें संबल प्रदान किया।

 

महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन अनूपपुर में कार्यरत महिला कुलियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने महिला कुलियों को शॉल भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के भरण-पोषण और उन्नति के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं। उनका आत्मनिर्भर और सशक्त बनना न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

 

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम श्री शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर में अध्ययनरत छात्राओं के लिए विशेष सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक अंजली सिंह एवं सहायक अंकिता पांडे ने छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़े मार्शल आर्ट के पंच एवं विभिन्न मूवमेंट का प्रशिक्षण दिया, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े।

 

इस दौरान सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूषा शर्मा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री मोहनलाल पटेल, सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. परस्ते, डॉ. एस.सी. राय, प्राचार्य तुलसी महाविद्यालय श्री अनिल सक्सेना, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रामायण प्रसाद वर्मा, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी सहित जिला चिकित्सालय, तुलसी महाविद्यालय एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 27, 2026

accident img 1 -27-11-2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

Leave a Comment