अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलवीर कौर सम्मानित 17 वर्षों की लंबी योग साधना को मिला सम्मान

---Advertisement---

 

 

मनेन्द्रगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली श्रीमती बलवीर कौर को सम्मानित किया गया। पिछले 17 वर्षों से योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास तथा उसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये उन्हें एमसीबी जिला योग सेवा समिति के मंच पर सम्मान प्रदान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रातःकालीन योग एवं प्राणायाम सत्र के दौरान यह सम्मान वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधिकाएं और योग प्रेमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजित योग सत्र का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका नीलम दुबे और बलवीर कौर ने संयुक्त रूप से किया। योगाभ्यास के बाद बौद्धिक सत्र के अंतर्गत योग साधिकाओं के बीच ध्यान एकाग्रता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी, आर. डी. दीवान, भैरव प्रसाद केशरवानी, जगदंबा अग्रवाल, बबली सिंह, कविता मंगतानी, अर्चना सेजपाल, पिंकी सलूजा, पिंकी रैना, कैलाश दुबे, परमानंद सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment