अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर लगाया जागरूकता शिविर

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

एंकर अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर सेक्टर सलकनपुर विकास खंड तिरला जिला धार में सेक्टर सलकनपुर पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देश ओर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बालविकास श्री सुभाष जैन साहब के मार्ग दर्शन में सेक्टर सलकनपुर ग्राम पाडल्या में अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस ओर स्वास्थ्य प्रबंधन दिवस के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया , सेक्टर पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता के साथ जागरूक रहने को समझाया ।बालिकाओं को स्वच्छता एवं शिक्षा के महत्व के बारे में बताया,। सी एच ओ अनुसूया रावत एवं रेणुका ए एन एम द्वारा आयरन की गोली का नियमित सेवन एवं सेनेटरी पैड के उपयोग , उपयोग किस प्रकार किया जाए, उसका निपटारा कैसे किया जाए यह समझाया गया। पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा बताया गया कि हीमोग्लोबिन की जांच समय समय पर की जाए और मासिक धर्म के दौरान आयरन फोलिक एसिड टेबलेट के उपयोग ओर खानपान में संतुलित आहार की जानकारी दी गई। ग्राम की आशा ने बालिकाओं को आयरन दी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता ठाकुर द्वारा सेनेटरी पैड वितरित किए गए। अंत में पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

Leave a Comment