अंतर-क्षेत्रीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 झिंगुरदा परियोजना में हुई संपन्न
मुख्यालय टीम रही विजेता और निगाही टीम रही उपविजेता
बुधवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की झिंगुरदा परियोजना में आयोजित अंतर-क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप, एकल, युगल, वरिष्ठ वर्ग, सुपर वरिष्ठ महिला और पुरुष वर्ग इत्यादि श्रेणियों में मैच खेले गए । प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से पुरुष व महिला श्रेणी में कुल 131 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) श्री राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय महाप्रबन्धक (झिंगुरदा), श्री असीम कुमार बाग, एनसीएल के जेसीसी सदस्य, परियोजना के विभागाध्यक्ष, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, श्रमिक संघ के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर श्री मनीष कुमार ने अपने उद्बोधन में विजेता खिलाड़ियों को जीत के लिए बधाई दी और खेल-कूद को शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने हेतु आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने टीम एनसीएल को आगामी कोल इंडिया अंतर-कंपनी खेल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
अन्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता टेबल-टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 के दौरान टीम चैंपियनशिप प्रतिस्पर्धा में मुख्यालय की टीम ने विजेता खिताब अपने नाम किया तथा निगाही परियोजना की टीम उपविजेता रही।
एकल प्रतियोगिता (पुरुष) में निगाही से श्री मोहनीश सोनी प्रथम व मुख्यालय से श्री धीरेन्द्र नाथ तिवारी द्वितीय रहे। वहीं महिला वर्ग (एकल) में मुख्यालय से श्रीमती इंदुबाला प्रथम व श्रीमती साबिया द्वितीय स्थान पर रहीं। डबल प्रतियोगिता (पुरुष) में श्री मोहनीश सोनी (निगाही) एवँ श्री मेराज अहमद (मुख्यालय) पहले तथा डॉ. श्री ओम शर्मा (मुख्यालय) और श्री अरूप मित्र (खड़िया) दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा डबल प्रतियोगिता (महिला) वर्ग में श्रीमती इंदुबाला (मुख्यालय) व श्रीमती साबिया (मुख्यालय) ने पहला और श्रीमती प्राची त्रिपाठी (झिंगुरदा) व श्रीमती गुंजन कुमारी (खड़िया) ने दूसरा स्थान अर्जित किया।
वही वरिष्ठ पुरुष वर्ग (45 वर्ष से अधिक) की एकल प्रतियोगिता में मुख्यालय से श्री नौशाद आलम प्रथम और झिंगुरदा से श्री सरनजीत सिंह द्वितीय रहे। वरिष्ठ वर्ग पुरुष (युगल) में श्री नौशाद आलम (मुख्यालय) व श्री सरनजीत सिंह (झिंगुरदा) की टीम ने बाज़ी मारी। वहीं श्री जय शंकर पांडे (ब्लॉक-बी) और निगाही से श्री आलोक सिंह उपविजेता बने।
प्रतियोगिता के आयोजन में झिंगुरदा परियोजना एवं मुख्यालय के कल्याण विभाग का अहम योगदान रहा।
गौरतलब है कि एनसीएल में कर्मियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई अंतर-क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं जैसे एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, चेस, कैरम, बैडमिंटन इत्यादि का आयोजन किया जाता है जिससे कर्मियों की शारीरिक व मानसिक फ़िटनेस की बेहतरी के साथ ही टीम भावना भी मजबूत होती है |



































































