अनूपपुर में खौफनाक वारदात: मां, नाना-नानी और ममेरी बहन की हत्या

---Advertisement---

अनूपपुर में खौफनाक वारदात: मां, नाना-नानी और ममेरी बहन की हत्या

मानसिक रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे युवक ने डंडे से बरपाया कहर, मामा सहित चार घायल; नानी पर हमला करने के बाद बचाव में आए नाना-मां को भी नहीं बख्शा

अनूपपुर। जिले के अमोदा गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया नाना-नानी के घर रह रहे 32 वर्षीय युवक प्रेम सिंह गोंड निवासी नौरोजाबाद, उमरिया ने कथित तौर पर डंडे से हमला कर अपनी 70 वर्षीय नानी भन्नी बाई गोंड, 75 वर्षीय नाना संपत सिंह गोंड और 50 वर्षीय मां अनूपिया बाई सहित चार लोगों की जान ले ली हमले में मामा चैन सिंह सहित चार अन्य लोग घायल हुए हैं इनमें बच्ची भारती की हालत गंभीर बताई गई है और उसे आईसीयू में रखा गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है

घटना सरई पुलिस चौकी से करीब 60 किलोमीटर दूर छोटी तुम्मी ग्राम पंचायत के अमोदा गांव में शनिवार सुबह हुई वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं

पहले पुजारी पर किया था हमला

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के अनुसार ग्रामीणों से मिली प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि प्रेम सिंह गोंड की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वह अपनी मां के साथ कुछ समय से अपने नाना-नानी के घर अमोदा में रह रहा था

बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच प्रेम सिंह ने गांव के ही मंदिर के 62 वर्षीय पुजारी गंगा सिंह पर अचानक डंडे से हमला कर दिया था हमले में गंगा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा

पुजारी पर हमले के बाद ग्रामीणों ने प्रेम सिंह को हाथ-पैर बांधकर घर के पास बैठा दिया था कुछ देर तक वह शांत रहा इसके बाद सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उसकी मां अनूपिया बाई को लगा कि अब वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगा इसके चलते उसके हाथ-पैर में बंधी रस्सी खोल दी गई

रस्सी खुलते ही फिर उठा लिया डंडा

रस्सी खुलने के कुछ ही देर बाद प्रेम सिंह ने पास रखा डंडा उठा लिया और अपनी नानी भन्नी बाई पर हमला कर दिया नानी को बचाने के लिए उसके नाना संपत सिंह दौड़े, लेकिन युवक ने उन पर भी ताबड़तोड़ डंडे बरसाना शुरू कर दिया

हमले में नाना-नानी दोनों जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर मां अनूपिया बाई भी बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन युवक ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उन पर भी डंडे से हमला कर दिया

इसके बाद युवक ने अपने मामा चैन सिंह और उनकी तीन बेटियों पर भी डंडे से हमला किया अचानक हुए इस हमले से घर में चीख-पुकार मच गई आसपास रहने वाले लोग भी भय के कारण तत्काल सामने आने का साहस नहीं जुटा सके

बड़ी बेटी किसी तरह भागकर जंगल पहुंची

घायल चैन सिंह ने बताया कि हमले के दौरान उनकी बड़ी बेटी किसी तरह वहां से निकलकर जंगल की ओर भाग गई उसने घटना की जानकारी चैन सिंह को दी चैन सिंह घर की ओर दौड़े, लेकिन मौके पर पहुंचते ही प्रेम सिंह ने उन पर भी हमला कर दिया

चैन सिंह के अनुसार शोर सुनने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और प्रेम सिंह को पकड़कर दोबारा रस्सी से बांध दिया तब तक संपत सिंह, भन्नी बाई और अनूपिया बाई की मौत हो चुकी थी

सभी घायलों को उपचार के लिए शहडोल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया वहां इलाज के दौरान मोनिका ने भी दम तोड़ दिया चैन सिंह के हाथ में फ्रैक्चर और सिर में चोट आई है, जबकि बच्ची भारती की हालत गंभीर बताई गई है उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है

एक के बाद एक सामने आती गई मौत की खबर

घटना के बाद शुरुआती जानकारी में केवल नानी भन्नी बाई की मौत की सूचना सामने आई थी। इसके बाद उपचार और घटनास्थल से मिली जानकारी के बीच मां अनूपिया बाई तथा नाना संपत सिंह की भी मौत की पुष्टि हुई बाद में शहडोल में उपचार के दौरान मोनिका की मौत हो गई

इस तरह घटना में मृतकों की संख्या चार हो गई वारदात के बाद अमोदा गांव में मातम का माहौल है

पांच साल पहले पति की हो चुकी है मौत

चैन सिंह ने बताया कि उनकी बहन अनूपिया बाई का ससुराल उमरिया जिले के नौरोजाबाद के पास मरदरी गांव में है उनके पति की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है अनूपिया के दो बेटे हैं, जिनमें प्रेम सिंह बड़ा बेटा है

परिजनों के अनुसार प्रेम सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी अनूपिया बाई की तबीयत भी खराब चल रही थी और वह करीब एक सप्ताह पहले उपचार कराने के लिए अमोदा आई थीं प्रेम सिंह करीब तीन दिन पहले ही गांव आया था

पत्नी भी छोड़कर जा चुकी थी

परिजनों के अनुसार प्रेम सिंह की शादी हो चुकी थी वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था इसी वजह से करीब तीन वर्ष पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि प्रेम सिंह की मानसिक स्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों और शुक्रवार रात से शुरू हुए विवाद के पीछे वास्तविक कारण क्या था

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। फॉरेंसिक टीम को गांव बुलाकर मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं पुलिस द्वारा शवों का पंचनामा तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह गोंड को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है अब उससे पूछताछ के साथ-साथ घटनास्थल, प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं

मेडिकल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच

पुष्पराजगढ़ बीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बेनीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है शवों की जांच और फोटोग्राफी की जा रही है पोस्टमार्टम घटनास्थल पर होगा या शवों को बेनीबारी लाया जाएगा, इसका निर्णय फॉरेंसिक टीम के निर्देश और मौके की स्थिति के आधार पर लिया जाएगा

घटना के बाद अमोदा गांव में पुलिस बल तैनात है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment