अमरकंटक स्थित श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में मधुमेह,उक्त रक्तचाप,शिकलसेल की हुई जांच , डॉ योगेंद्र परिहार और अन्य डॉक्टरों द्वारा हुए 90 पंजीयन का किया गया परीक्षण 

---Advertisement---

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में रविवार दिनांक 08 मार्च 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में मधुमेह , उच्च रक्तचाप एवं सिकलसेल सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई ।

शिविर में कुल 90 मरीजों का पंजीयन हुआ जिनका परीक्षण बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. योगेंद्र परिहार , डॉ. सुभाष सिंह , डॉ. शकुंतला लाहिड़ी एवं डॉ. आशुतोष पाठक द्वारा किया गया । जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यक परामर्श देते हुए निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं ।

चिकित्सालय द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी तीसरे रविवार को स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा महिलाओं की जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी जबकि माह के चौथे रविवार को अस्थि एवं शिशु रोग संबंधी विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा ।

इसके अतिरिक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन होने वाले जनरल चेकअप के अंतर्गत आज 05 मरीजों का परीक्षण डॉ. एस. के. तिवारी द्वारा किया गया जिन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां दी गईं ।

शिविर के सफल संचालन में डॉ. एस. के. तिवारी , राजेश तिवारी , सुखनंदन सिंह , ईश्वरी पेद्राम , दीपक चंद्रवंशी एवं राम सनेही सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 27, 2026

accident img 1 -27-11-2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

Leave a Comment