अमरकंटक में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 26 मई से

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 26 एवं 27 मई 2026 को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित कल्याण आश्रम में किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर भाजपा के संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला प्रभारी संजय साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वर्ग के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशिक्षण अभियान के संयोजक सिद्धार्थ शिव सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा 26 मई से जिले के सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 140 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी, जिनमें सांसद, मंत्रीगण, विधायक, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठ संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश समिति सदस्य, नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य शामिल होंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि दो दिवसीय यह प्रशिक्षण वर्ग पूर्णतः आवासीय होगा, जिसमें सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को निर्धारित स्थल पर रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य रहेगा। प्रशिक्षण देने हेतु भाजपा के प्रशिक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। श्री श्याम ने अपेक्षित सभी कार्यकर्ताओं से प्रातः 10:00 बजे समय पर अमरकंटक कल्याण आश्रम प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित होने की अपेक्षा की है।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment