अमरकंटक के युवा समाजसेवी पंडित ऋषि पाठक का निधन , क्षेत्र में शोक की लहर
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक। मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद कर्मचारी बाबू गणेश पाठक के बड़े पुत्र एवं शांत , सरल तथा मिलनसार स्वभाव के धनी पंडित ऋषि पाठक का बुधवार 26/08/26 प्रातः आकस्मिक निधन हो गया । उनके निधन का समाचार मिलते ही अमरकंटक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।
पंडित ऋषि पाठक अपने सौम्य व्यवहार , नेकदिल व्यक्तित्व और सभी के प्रति सम्मानपूर्ण आचरण के लिए जाने जाते थे । हर वर्ग के प्रति समर्पण का भाव , धार्मिक अनुष्ठान , पूजा पाठ में सदैव तत्परता उनके स्वभाव में था । वे समाज के हर वर्ग के लोगों से आत्मीयता के साथ जुड़े रहते थे , जिसके कारण उनके निधन से परिवार के साथ-साथ मित्रों , शुभचिंतकों एवं नगरवासियों को गहरा आघात पहुंचा है ।
उनके असामयिक निधन पर नगर के साधु संतों , जनप्रतिनिधियों , सामाजिक संगठनों , नगर परिषद के कर्मचारियों एवं नागरिकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है ।
आज उनका अंतिम संस्कार किया गया तथा उपस्थित लोगो ने मां नर्मदा से प्रार्थना कि है दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें ।































































