अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोतमा नगर इकाई द्वारा आयोजित की गई विशाल तिरंगा यात्रा

---Advertisement---

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोतमा नगर इकाई द्वारा आयोजित की गई विशाल तिरंगा यात्रा

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोतमा नगर इकाई के तत्वाधान में एक विशाल भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना कल से ही छात्रहित , राष्ट्रहित ,समाज हित में काम करते आया है। विद्यार्थी परिषद अपने रचनात्मक कार्यक्रम की भूमिका को निभाते हुए कोतमा नगर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर एक भव्य विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। नगर मंत्री प्रांजल तिवारी का कहना है कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही एक नारा दिया छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति होती हैं,इस नाते आज संपूर्ण कोतमा नगर के छात्र शक्ति ने मिलकर इस विशाल तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई है निश्चित ही यह कोतमा नगर के लिए एक गौरव का विषय है

साथी वक्त के रूप में हनुमान गर्ग जी का कहना है कि विद्यार्थी परिषद एक व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है और पूरे छात्र समुदाय से आवाहन किया कि ऐसे अनुशासित विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आज के छात्रों को जोड़ने की आवश्यकता है साथ ही इस विशाल तिरंगा यात्रा में कोतमा नगर के कई प्रमुख विद्यालयों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

इस विशाल तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी, भाग संयोजक राज ताम्रकार,रितेश, भव्य,गौरव, अंश,अनुज ,अनुभव, दीपक, उत्कर्ष ,पवन ,शिवम सौरभ, सिप्टन, शाश्वत, वंश हार्दिक एवं कई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समस्त छात्र शक्ति उपस्थिति रही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment