अभियान प्रहार 2.0′: सीधी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 251 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार।

---Advertisement---

 

जिले में अवैध नशा माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान ‘अभियान प्रहार 2.0’ के अंतर्गत सीधी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सेमरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं के एक बड़े तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।

*ऑपरेशन का विवरण*

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के नेतृत्व में थाना सेमरिया पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बढ़ौरा बनिया डोल निवासी जगदीश उर्फ बेबी भुजवा अवैध नशीली कफ सिरप का भंडारण कर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में कबूला कि उसने नशीली दवाओं की खेप अपने खेत की मेड़ में गुलमेहदा की घनी झाड़ियों और जमीन के अंदर छिपा रखी है।

*बरामदगी:*

पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान पर तलाशी ली, जहाँ 15-15 लीटर के दो ढक्कन बंद डिब्बों और झाड़ियों में छिपाकर रखी गई कुल 251 शीशी ‘आनरेक्स’ नशीली कफ सिरप बरामद की गई।

*जप्त संपत्ति:* 251 शीशी नशीली कफ सिरप (कीमत ₹1,25,500), 01 हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल, 01 कीपैड मोबाइल।

कुल जप्त संपत्ति की कीमत: लगभग ₹1,56,000/-

*कानूनी कार्यवाही:*

आरोपी जगदीश भुजवा उर्फ बेबी (45 वर्ष) के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22, 29 एवं ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/13 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे जेल भेजा गया है। नेटवर्क के अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।

*सराहनीय भूमिका:*

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक केदार परौहा (थाना प्रभारी सेमरिया) के नेतृत्व में उप निरीक्षक विकाश सिंह (चौकी प्रभारी बम्हनी), स.उ.नि. भूपेन्द्र बागरी, प्र.आर. पंकज विश्वकर्मा, आरक्षक मनीष शुक्ला, अमित तिवारी, विनीत सिंह, प्रकाश सिंह, रवी सिंह एवं सतीश तिवारी (चौकी बम्हनी) का विशेष योगदान रहा।

 

सीधी पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे नशे के विरुद्ध इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment