आवास योजनाओं की धीमी प्रगति पर सीईओ अंकिता सोम सख्त एक सप्ताह में निर्माण शुरू करने के निर्देश, 31 मार्च तक आवास पूर्ण कराने का लक्ष्य

---Advertisement---

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। जिले में संचालित ग्रामीण आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम ने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिये हैं। जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कम प्रगति वाले ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों के साथ योजनाओं की स्थिति का विस्तृत आंकलन किया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-26 में स्वीकृत लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुए और अपूर्ण आवासों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 90 दिवस रोजगार से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

सीईओ अंकिता सोम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों को आवास की पहली किस्त जारी हो चुकी है लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे सभी आवासों का निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ कराया जाये। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर पक्का मकान उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जायेगी। उन्होंने वर्ष 2024-25 में द्वितीय किस्त प्राप्त कर चुके सभी आवासों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही पीएम जनमन योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त प्राप्त आवासों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया।

सीईओ अंकिता सोम ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत सभी आवासों को भी तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रगति की लगातार समीक्षा की जायेगी। बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment