आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं की अंतिम सूची प्रकाशित

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 5 मई 2026/ महिला एवं बाल विकास परियोजना जैतहरी, अनूपपुर, कोतमा तथा पुष्पराजगढ़ के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में कायकर्ता एवं सहायिका पद हेतु अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते ने बताया है कि महिला एवं बाल विकास परियोजना जैतहरी के आंगनबाड़ी केन्द्र आदिवासी टोला धनपुरी, वेंकटनगर-2, बैगानटोला चोलना, जैतहरी-6 वार्ड 12, दुलहरा-2, देवरी-5, वेंकटनगर-2, देवहरा 4 वार्ड 12, पड़री, कुकुरगोड़ा, ठोड़ीपानी 1, पाटन, बैगानटोला, जैतहरी 6, जैतहरी 3, कछराटोला, बहुटाडांड़ में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास परियोजना अनूपपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र सलैयाटासेला, महिला एवं बाल विकास परियोजना कोतमा के आंगनबाड़ी केन्द्र गढ़ी 29, कटकोना 60, बसखली तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र बेलगवां, फाकीबीजा, हर्राटोला, जरही 01, सोनियामार, सरहाकोना, डूमरटोला, संचरा, पटना-1, दर्राखुदरा, देवरी, पीपरटोला 02, खजुरवार, कोयलारी 2, लमसरई, मलरमट्टा, डोंगरिया, ददराटोला में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment