आकांक्षा श्रीवास्तव मध्य प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व

---Advertisement---

 

राजनगर

यदि किसी लक्ष्य को कोई व्यक्ति ठान ले तो वह असंभव नहीं है

जिसे कर दिखाया है आदिवासी जिला अनूपपुर के राजनगर आर ओ उप क्षेत्र में कार्यरत सीनियर सीनियर पी एस ए संजय कुमार श्रीवास्तव की पुत्री आकांक्षा श्रीवास्तव ने जो झारखंड धनबाद में होने वाली 11 दिवसीय यूथ संप्रेषण प्रोग्राम मैं अनूपपुर जिले से मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

गौरतलब हो कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत युवा संगम फेज(6) कार्यक्रम अंतर्गत

अनूपपुर जिले के राजनगर निवासी आकांक्षा श्रीवास्तव का चयन युवा संगम हेतु हुआ है। युवा संगम 6 के अंतर्गत इस बार आईआईटी इंदौर को प्रेषक संस्थान तथा आईआईटी (आईएसएम) धनबाद झारखंड को मेजबान बनाया गया है जिसमें विभिन्न राज्यों के चयनित विद्यार्थी 10 जून से 21 जून तक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण मैं शामिल होंगे जहां उनके द्वारा अपने राज्य के भौगोलिक संस्कृत साहित्यिक एवं अन्य विषयों पर विचार रखे जाएंगे साथ ही झारखंड के भौगोलिकएवं साहित्यिक विरासत से रूबरू होंगे इनके इस चयन से क्षेत्र में हर्ष का व्याप्त है।l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment