आईटीआई तथा बालक आश्रम का जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण

अनूपपुर,11 अगस्त 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने आज जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित राजा शंकर शाह,रघुनाथ शाह बालक आश्रम (अंग्रेजी माध्यम) परसवार अनूपपुर तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अनूपपुर का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
बालक आश्रम अनूपपुर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अध्यनरत विद्यार्थियों से संवाद कर अध्ययन- अध्यापन कार्य की जानकारी ली तथा शिक्षकों को नियमित अभ्यास के संबंध में निर्देश दिए।
उन्होंने भवन तथा रसोई घर का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अनूपपुर का भ्रमण करते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने व्यवस्थाओं को सुधारने तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा आईटीआई के विभिन्न ट्रेड के रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए आवश्यक प्रचार- प्रसार कर रिक्त सीटों की पूर्ति के निर्देश दिए।
उन्होंने भ्रमण के दौरान आईटीआई परिसर व प्रसाधन कक्ष मे साफ सफाई का अभाव होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने भ्रमण के दौरान आईटीआई के प्रशिक्षण कक्षो का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से पढ़ाई की जानकारी ली
इस दौरान एसडीएम अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
















