बीसीसीएल अंतर-क्षेत्रीय कबड्डी टूर्नामेंट में गोविंदपुर क्षेत्र का दबदबा, सीवी क्षेत्र रहा उपविजेता

BCCL - Kabaddi
---Advertisement---

चांच-विक्टोरिया (सीवी)। बीसीसीएल के चांच-विक्टोरिया (सीवी) क्षेत्र के तत्वावधान में रिवरसाइड फुटबॉल ग्राउंड, बेगुनिया (बराकर) में आयोजित दो दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय कबड्डी टूर्नामेंट का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। 27 एवं 28 नवंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में कोयला भवन मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया और शानदार खेल प्रदर्शन का परिचय दिया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गोविंदपुर क्षेत्र और सीवी क्षेत्र की टीमों के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर मुकाबले में गोविंदपुर क्षेत्र की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं मेजबान सीवी क्षेत्र की टीम उपविजेता रही, जबकि बीसीसीएल मुख्यालय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

BCCL - Kabbadi Tournament img 2
BCCL – Kabbadi Tournament img 2

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीवी क्षेत्र के अपर महाप्रबंधक काजल सरकार उपस्थित रहे। उनके साथ संजीत सिंह, सायक गोस्वामी, ईलीन रेनू कुजूर, राणा प्रताप सिंह तथा राम शरण बहादुर सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए फाइनल मुकाबले में गुरुपद बौरी को “मैन ऑफ द मैच” तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सरोज कुमार को “मैन ऑफ द सीरीज” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

BCCL - Kabbadi Tournament img 3
BCCL – Kabbadi Tournament img 3

 

समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों के बीच समन्वय और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देते हैं।

बीसीसीएल द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और कर्मचारियों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में एक सफल और सराहनीय पहल साबित हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MCB-चिकित्सा संस्थानों

November 29, 2026

Delhi Public School - Manendragarh

November 29, 2026

satish drivedi -Manedragarh

November 29, 2026

BCCL - Kabaddi

November 29, 2026

November 29, 2026

Dhar - kisan mandi

November 29, 2026

Leave a Comment