लंबे समय से फरार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---
  • लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में किया पेश, थाना प्रभारी मंगल प्रसाद दुबे की कार्रवाई की सराहना

राजेंद्रग्राम। करनपठार थाना पुलिस ने वारंट तामीली अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक स्थायी वारंटी और तीन गिरफ्तारी वारंटियों को हिरासत में लेकर संबंधित न्यायालयों के समक्ष पेश किया। इनमें चौकी सरई क्षेत्र से संबंधित एक गिरफ्तारी वारंटी भी शामिल है। पुलिस की कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली

पुलिस के अनुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय राजेंद्रग्राम के प्रकरण में गिरफ्तारी वारंटी राम सिंह गोंड, निवासी ग्राम अतरिया को हिरासत में लिया गया। इसी न्यायालय के एक अन्य प्रकरण में कमलेश साहू, निवासी खेतगांव के संबंध में वारंट तामीली की कार्रवाई की गई। पुलिस को उसके मृत्यु होने की जानकारी मिलने पर मृत्यु प्रमाण पत्र न्यायालय में संलग्न किया गया

अपर सत्र न्यायालय राजेंद्रग्राम के प्रकरण में धारा 363, 366(ए), 326(2)(जे), 506 भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित स्थायी वारंटी बेसहन सिंह मरावी, निवासी बेलडोंगरी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय राजेंद्रग्राम के एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तारी वारंटी बिसाहन लाल, निवासी ग्राम देवरा को पकड़ा गया

इसके अलावा विद्युत अधिनियम के प्रकरण में विशेष न्यायालय अनूपपुर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम खमरौध, चौकी सरई को भी हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया

पुलिस के मुताबिक वारंटी तामीली अभियान के दौरान की गई इस कार्रवाई में काफी समय से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी मंगल प्रसाद दुबे के नेतृत्व में की गई, जिसकी स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मंगल प्रसाद दुबे के साथ कमल किशोर चन्द्रोल, राजकुमार परस्ते, विजय द्विवेदी, राम प्रसाद सिंह, फूल सिंह, शशि गोंड तथा चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment