- खोडरी गांव के आरोग्यधाम मंदिर के पास हुआ हादसा
अनूपपुर। जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोडरी गांव के जर्राटोला पंचायत स्थित आरोग्यधाम मंदिर के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और पुलिस की मदद से कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
*खोडरी गांव के आरोग्यधाम मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में खुमान सिंह, हीरा सिंह गोंड़ और मासूम ऋषि की मौत हो गई ज्योति अगरिया, हंसराज सिंह गोंड़ समेत दो बच्चे गंभीर घायल हुए घायलों को कोतमा से अनूपपुर रेफर किया गया। समाचार पसंद आया तो चैनल को लाइक, सब्सक्राइब और शेयर करना न भूलें*
*रिपोर्टर – आकाश चौरसिया*
जानकारी के अनुसार, छतई गांव निवासी खुमान सिंह अपनी पत्नी ज्योति अगरिया (30) और तीन बच्चों के साथ पिपरटोला से अपने गांव लौट रहे थे। इनमें एक बच्चा उनके रिश्तेदार का भी था। वहीं, दूसरी बाइक पर निमहा गांव निवासी दो सगे भाई हीरा सिंह और अंतराज सिंह गोंड़ सवार थे। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान आरोग्यधाम भवन के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में खुमान सिंह, हीरा गोंड़ और एक मासूम बच्चे ऋषि की मौत हो गई। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में खुमान सिंह की पत्नी ज्योति अगरिया, हंसराज सिंह गोंड़ और दो बच्चे घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी आरती शाक्य, थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। एक टीम को घटना स्थल भी रवाना किया गया। पुलिस के द्वारा शव परीक्षण एवं पीएम की कार्यवाही कराई जा रही है।











































