गोवर्धन पर्व पर गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार। गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह का आयोजन श्री लक्ष्मी गौशाला, जैतपुरा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धार विधायक नीना वर्मा ने सहभागिता कर गौमाता का विधि-विधान से पूजन एवं गोवर्धन पूजा की।

इस अवसर पर विधायक नीना वर्मा ने कहा कि गोमाता की सेवा ही सच्ची सेवा है। गौसेवा हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्व के माध्यम से गौसेवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया था। उसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण और पशुपालकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

समारोह में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक भाई-बहनों का सम्मान किया गया। विधायक नीना वर्मा ने सम्मानित पशुपालकों को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पशुपालकों की मेहनत से ही दुग्ध उत्पादन बढ़ रहा है और ग्रामीण परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

विधायक ने कहा कि गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना का उद्देश्य गांवों में गौसेवा को प्रोत्साहित करना और श्रेष्ठ गौशालाओं व पशुपालकों को सम्मानित करना है। ऐसे आयोजनों से समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गौशाला समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे। अंत में विधायक नीना वर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment