अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

---Advertisement---

राजनगर
कोल इंडिया न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व की सबसे बड़ी कोयला उत्पादन करने वाली कंपनी है और हमारा सौभाग्य की हम इस कंपनी में कार्यरत हैं जिसके सानिध्य में यहां पर लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो रहा है और आज यहां पर खेल की जीत हुई है खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए उक्त बातें मुख्य अतिथि के के रूप में उपस्थित हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार बिश्नोई ने कहीं। गौर तलब हो कि 27 अक्टूबर से मधुबन क्लब ग्राउंड में
अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन 1 नवंबर को हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में
लानटेनिस ग्राउंड मधुबन क्लब में संपन्न हुआ।
6 दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में एस ई सी एल के
12 क्षेत्र से कुल 83 खिलाड़ी शामिल हुए जिन्होंने कुल पांच प्रकार के इवेंट में 120 मैच खेले। उक्त प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसईसीएल मुख्यालय के दो टीमों के मध्य खेला गया जिसका फाइनल मुकाबला देवेंद्र कुमार सिंह मीणा एवं एन जे कुमार ने जीता
इस प्रतियोगिता का उपविजेता का खिताब सी
डब्लवू एस के कोरबा क्षेत्र
तथा विजेता का खिताब एस ई सी एल मुख्यालय बिलासपुर को दिया गया
जिसको मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र मनोज कुमार बिश्नोई तथा कंपनी संचालक ,कल्याण एवं सुरक्षा समिति के सदस्यों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया

इसके अलावा उन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया जो आने वाले वर्ष में एसईसीएल से सेवानिवृत हो जाएंगे साथ में ही इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में निर्णायक मंडल ,बाल बॉय सहित समस्त कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया

इस अवसर पर श्रमिक नेता नाथूलाल पांडे, कन्हैया सिंह आनंद मिश्रा महिपाल सिंह, महाप्रबंधक मानव संसाधन हसदेव क्षेत्र डीडी तिवारी,
बिजुरी उप क्षेत्रीय प्रबंधक शुभंकर मित्रा ,कोर्जा उप क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार रैकवार, समस्त विभागों के विभाग अध्यक्ष मानव संसाधन के श्री नामदेव, अभिषेक कुमार आशुतोष ताम्रकार अनिल शुक्ला सहित कंपनी और स्थानीय स्तर के श्रमिक प्रतिनिधि तथा इस ई सी एल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे उपस्थित रहे

उक्त पूरे प्रतियोगिता का आभार प्रदर्शन महा प्रबंधक मानव संसाधन डीडी तिवारी ने किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment