- नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुए शामिल, लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार की रक्षा पर दिया जोर
मनेन्द्रगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 28 अक्टूबर 2026 को अहिंसा भवन मनेन्द्रगढ़ में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान’ के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर अभियान की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के विषय प्रमुखता से उठाये गये।
बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर डॉ. देवाशीष पटनायक, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव सुश्री जरीता लैतफलांग, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, जिला प्रभारी उत्तम वासुदेव और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव शामिल हुए। इनके साथ पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी तथा जिला महामंत्री रफीक मेमन सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को जनस्तर तक पहुंचाने और इसके उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लोगों के बीच रखने पर चर्चा की गई। नेताओं ने अभियान के तहत संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों के मताधिकार के महत्व को रेखांकित करते हुए इसकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। बैठक को संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने और अभियान की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया।
इस अवसर पर शरण सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, रवि प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, सौरव मिश्रा, युधिष्ठिर कमरो, रामनरेश पटेल, शिवांश जैन, अंकुर सिंह, जयप्रकाश साहू, मनोज शर्मा, श्री जायसवाल, रामप्यारे चौहान, द्रुपद चौहान, रामा यादव, जगदीश मधुकर, निसार अहमद और शाहिद महमूद सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिये आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।







































































