बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र में युवा अधिकारियों के लिए हैकाथॉन कार्यक्रम का आयोजन

---Advertisement---

बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र में युवा अधिकारियों के लिए हैकाथॉन कार्यक्रम का आयोजन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत आज बरोरा क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में युवा अधिकारियों के लिए हैकाथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा अधिकारियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यप्रणाली में सुधार हेतु नवीन विचारों को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में बरोरा, ब्लॉक-II एवं गोविंदपुर क्षेत्रों के 40 से अधिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कोयला भवन मुख्यालय (सतर्कता विभाग) से श्री नवीन ठाकुर  एवं श्री कल्पानु किशोर ने विशेष वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए तथा हैकाथॉन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने संबोधन में मुख्यालय के अधिकारियों ने युवा अधिकारियों को नवीन विचारों को अपनाने, समस्याओं के समाधान के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण विकसित करने तथा तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए नवाचार, आपसी सहयोग और व्यावहारिक समाधान विकसित करने के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान तकनीक के सार्थक उपयोग, सामूहिक प्रयासों एवं नवोन्मेषी सोच के माध्यम से कार्यक्षमता में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, अधिकारियों को पारदर्शिता, सुशासन एवं सतत सुधार के उद्देश्यों की प्राप्ति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के साथ की गई। स्वागत संबोधन में श्री संतोष कुमार सिन्हा, प्रबंधक (बरोरा क्षेत्र) ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन में पारदर्शिता, नैतिकता, जवाबदेही तथा सतर्कता-आधारित कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस आयोजन ने युवा अधिकारियों को अपने विचार साझा करने, नवाचार की संभावनाओं का अन्वेषण करने तथा संगठनात्मक चुनौतियों के समाधान के लिए नए दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान किया। यह पहल बीसीसीएल में सतर्कता जागरूकता को सुदृढ़ करने, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा नवाचार एवं नैतिक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment