धार जनसुनवाई में गूंजा राशन का मुद्दा

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार।जिले में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सरदारपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत गोलपुरा के आश्रित ग्राम इमलीपुरा के ग्रामीणों ने चार महीने से राशन नहीं मिलने की शिकायत उठाई। ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि तीन महीने पहले उनसे थंब मशीन पर दो बार अंगूठा लगवाया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें केवल एक महीने का ही राशन दिया गया। पिछले चार महीनों से वे राशन से वंचित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सरदारपुर एसडीएम और खाद्य विभाग में भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित ग्रामीण कालू सिंह ने बताया कि सेल्समैन द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है और राशन नहीं दिया जा रहा। इससे गरीब परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

शिकायत पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित सेल्समैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment