वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर धार में कांग्रेस की बैठक

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। AICC के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक मोहम्मद आरिफ नसीम खान, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने की।

बैठक का मुख्य एजेंडा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के नेतृत्व में होने वाली महारैली को लेकर था, जिसमें धार जिले से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह लड़ाई केवल चुनाव की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। पात्र मतदाताओं के नाम सुनियोजित तरीके से हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर लोगों की मदद करें।

केंद्रीय पर्यवेक्षक आरिफ नसीम खान ने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर सरकार बनाती है। राहुल गांधी पुख्ता रिकॉर्ड के साथ शिकायतें उठा रहे हैं, संगठन के हर विंग को तालमेल से काम करना होगा।

जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने प्रत्येक पंचायत में चौपाल लगाने के निर्देश दिए। बैठक को पूर्व विधायक रवि जोशी, विधायक भंवरसिंह शेखावत, विधायक प्रताप ग्रेवाल और हनी बघेल ने भी संबोधित किया।

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार

केंद्रीय पर्यवेक्षक आरिफ खान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment