- युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का शानदार अवसर साबित हुआ युवा उत्सव
- वर्ष 2026-27 के युवा उत्सव की थीम नशा मुक्ति एवं विकसित भारत रही।
शहडोल , हर वर्ष की भांति इस वर्ष “युवा शक्ति से जन भागीदारी” के उद्देश्य से दिनांक 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में 15 से 29 वर्ष (17 अगस्त, 2026 की स्थिति में) के युवाओं हेतु ‘‘राष्ट्रीय युवा उत्सव-2027’’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष सांस्कृतिक ट्रेक में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, पेंटिंग, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक का आयोजन “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” थीम पर किया जा रहा है।
“युवा उत्सव 2026- 27” का आयोजन जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जायेगा, जिसमें जिले के विजेता युवा/दल संभाग पर प्रतिभागिता करेंगे तथा संभाग से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त युवा/दल राज्य स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे।
भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार गतवर्ष युवा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता कर चुके युवा इस वर्ष युवा उत्सव के अन्तर्गत प्रतिभागिता नहीं कर सकेंगे।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में 05 विधाओं जैसे चित्रकला , कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक ,समूह लोकगीत एवं समूह लोकतंत्र में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई ।
संभाग स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 15 और 16 नवंबर को किया जाएगा।
अजय सोंधिया, समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग शहडोल
मंजुला पांडेय, सदस्य निर्णायक टीम
दुर्गेश त्रिपाठी, प्रतिभागी
जाह्नवी गुप्ता, प्रतिभागी







































































