- सांस्कृतिक विधाओं में निगाही रहा विजेता, सीडब्ल्यूएस रहा उपविजेता
रविवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 अमलोरी परियोजना में सम्पन्न हुई। 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एनसीएल के 12 क्षेत्र व इकाइयों से 229 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह के दौरान कंपनी जेसीसी सदस्य- सीएमएस से श्री अजय कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्री नीतीश कुमार, एचएमएस से श्री बी. एन. सिंह, सीएमओएआई से श्री एस. के. सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री राजेश त्रिवेदी, महाप्रबंधक (अमलोरी ), श्री संजीव कुमार, परियोजना जेसीसी सदस्य, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
इस प्रतियगिता के दौरान अंकों के आधार पर निगाही क्षेत्र की टीम ओवरऑल विजेता तथा केंद्रीय कर्मशाला (सीडब्ल्यूएस) की टीम उपविजेता रही |
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने गायन, वादन, नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, कव्वाली, भजन, ग़ज़ल, फिल्मी संगीत तथा तबला, बांसुरी, माउथ ऑर्गन, गिटार, सिंथेसाइज़र, वायलन, सितार आदि वाद्ययंत्रों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। हास्य प्रसंग और ऑर्केस्ट्रा ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इस दौरान 12 टीमों द्वारा कुल 29 रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी, मणिपुरी और कथक नृत्य शैलियों की उत्कृष्ट झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा अपने कर्मियों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।







































































