पोषण ट्रैकर में हितग्राहियों की शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करें – जिला कार्यक्रम अधिकारी

---Advertisement---
  • बच्चों एवं महिलाओं को पोषण सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश
  • जिला कार्यक्रम अधिकारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं पोषण गतिविधियों की समीक्षा की

अनूपपुर 26 अक्टूबर 2026/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती संगीता भगत ने विभागीय अमले की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही पोषण सेवाओं की जानकारी लेते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पोषण ट्रैकर में टेक होम राशन (टीएचआर) एवं गर्म ताजा पका भोजन से लाभान्वित बच्चों एवं महिलाओं की शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पात्र हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी पोषण ट्रैकर पर समय-सीमा में दर्ज करने तथा पोषण आहार वितरण एवं हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय मैदानी अमले को आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment