स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज की स्मृतियों को शेष नारायण शुक्ला ने संजोया
निज निवास स्थित मंदिर में संत सहित गणमान्यजनों ने किए दर्शन, श्रीरामचरितमानस पर हुई चर्चा
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अनूपपुर/अमरकंटक – विंध्य क्षेत्र की संत परंपरा के गौरव धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज की पावन स्मृतियों को शेष नारायण शुक्ला ने अपने निज निवास पर मंदिर बनाकर संजोया है । यहां स्थापित महाराज श्री के पटचित्रों के दर्शन कर संत एवं गणमान्यजन भावविभोर हुए
इस अवसर पर धारकुंडी आश्रम अमरकंटक के मठाधीश स्वामी बाबा लवलीन जी महाराज के सानिध्य में विप्र समाज संयोजक पंडित रामनारायण द्विवेदी तथा आर्यावृत्त समाज अध्यक्ष पंडित चैतन्य मिश्रा ने मंदिर में दर्शन किए । श्रीमती बेलाबाई की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई
दर्शन के पश्चात संतों एवं उपस्थित जनों के बीच श्रीरामचरितमानस के प्रसंगों और आध्यात्मिक संदेशों पर चर्चा हुई । इसके बाद सभी ने संतों के साथ सहभोज किया और स्वामी बाबा लवलीन महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
उपस्थित जनों ने कहा कि स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज की स्मृतियां क्षेत्र की अमूल्य आध्यात्मिक धरोहर हैं । उनके आदर्श और संदेश समाज को धर्म , सेवा , सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे






































































