सोयाबीन पंजीयन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तक बढ़ी

---Advertisement---

अनूपपुर 17 अक्टूबर 2026/ मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार की प्राइस डेफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 के लिए सोयाबीन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अब जिले के किसान निर्धारित तिथि तक अपनी सोयाबीन की फसल का पंजीयन करा सकेंगे।

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला अनूपपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में किसानों के लिए सेवा सहकारी समिति राजेन्द्रग्राम, भेजरी, दमेहड़ी, बेनीबारी एवं अनूपपुर में निःशुल्क पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसान संबंधित सेवा सहकारी समितियों में पहुंचकर अपनी सोयाबीन की फसल का पंजीयन करा सकते हैं।

उपसंचालक कृषि ने जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे भावांतर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 से पूर्व अपनी सोयाबीन की फसल का पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें। किसान समय रहते पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

Leave a Comment