शारदीय नवरात्रि पर नारी शक्ति का आह्वान: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का संदेश
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार-महू सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शारदीय नवरात्रि पर महिला सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया है।
श्रीमती ठाकुर ने अपने आलेख में कहा कि नवरात्रि शक्ति, श्रद्धा और आत्मशुद्धि का पर्व है। माँ दुर्गा के नौ स्वरूप दृढ़ संकल्प, अनुशासन, साहस, सृजनशीलता, वात्सल्य, संघर्ष, निर्भयता और पवित्रता की प्रेरणा देते हैं। ये नौ दिन भीतर की शक्ति को पहचानने का अवसर हैं
उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में नारी शक्ति का स्वरूप है। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। सच्चा सम्मान केवल देवी पूजन तक सीमित न हो, बल्कि हर बेटी को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समान अवसर मिलें।
श्रीमती ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण की पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण से लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 और मातृ वंदना योजना से महिलाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता मिल रही है
उन्होंने नवरात्रि पर नारी सम्मान और सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।






































































