धूमधाम और आतिशबाजी के बीच हुआ मां जगदंबा का भव्य आगमन, पवन चीनी मित्र मंडली ने संभाली स्वागत की कमान

---Advertisement---

धूमधाम और आतिशबाजी के बीच हुआ मां जगदंबा का भव्य आगमन, पवन चीनी मित्र मंडली ने संभाली स्वागत की कमान

बसंतपुर दफाई में श्रद्धा और उत्साह का माहौल, महिलाओं ने कलश धारण कर किया माता रानी का स्वागत

अनूपपुर। जिले के नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 के बसंतपुर दफाई स्थित पुरानी शंकर मंदिर के पास हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन पर्व पर मां जगत जननी जगदंबा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 10 अक्टूबर को पवन चीनी मित्र मंडली के सहयोग से माता रानी का भव्य आगमन हुआ। इस दौरान आतिशबाजी, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु माता रानी के स्वागत में झूमते नजर आए।
माता रानी के आगमन को लेकर अमलाई नगर में कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी तथा उनकी मित्र मंडली ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं कीं। माता रानी के स्वागत के लिए महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ तैयारियां कीं। बसंतपुर, दुर्गा मंदिर चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना रहा।
भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ माता रानी का स्वागत
10 अक्टूबर को शहडोल जिले के ईंटा भट्ठा क्षेत्र से माता रानी की यात्रा प्रारंभ हुई। इसके बाद इंदिरा नगर, बापू चौक, अमलाई बस स्टैंड, नवीन नगर और अमलाई स्टेडियम होते हुए शोभायात्रा दुर्गा मंदिर चौक पहुंची। यहां माता रानी के स्वागत के लिए महिलाएं कलश लेकर खड़ी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां जगदंबा का स्वागत किया। इसके पश्चात अमलाई सीआरओ कैंप स्थित शंकर मंदिर के पास भी माता रानी का स्वागत किया गया

पवन चीनी मित्र मंडली के सहयोग से आयोजन में दिखा उत्साह
माता रानी के आगमन के दौरान पवन चीनी मित्र मंडली के सदस्यों ने आतिशबाजी, बैंड-बाजे और अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से आयोजन को यादगार बनाया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां जगदंबा के आगमन से बसंतपुर दफाई, दुर्गा मंदिर चौक और आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण छा गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के कल्याण की कामना की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment