उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आंचल को दूसरी बार उपलब्ध कराई एयर एंबुलेंस सुविधा

---Advertisement---

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आंचल को दूसरी बार उपलब्ध कराई एयर एंबुलेंस सुविधा

हार्ट की जांच और उपचार के लिए बेंगलुरु रवाना हुई आंचल शुक्ला

अनूपपुर। संकट की घड़ी में एक बार फिर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अनूपपुर जिले के जमुना कॉलोनी निवासी कुमारी आंचल शुक्ला पिता नरेंद्र शुक्ला को एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई। आंचल शुक्ला का वर्ष 2018 में बेंगलुरु में हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ था

उनके उपचार में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के प्रयास महत्वपूर्ण रहे थे।
हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद से आंचल का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार बेंगलुरु के विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। कुछ समय पूर्व अचानक तबीयत बिगड़ने पर भी उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तत्काल एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें उपचार के लिए बेंगलुरु भेजने में मदद की थी

इसी क्रम में 6 अक्टूबर 2026 को आंचल की तबीयत दोबारा बिगड़ने और हार्ट से संबंधित गंभीर समस्या की जानकारी उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को मिली। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए आंचल के लिए दूसरी बार एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। आंचल को रीवा से एयर एंबुलेंस के माध्यम से बेंगलुरु भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार फिलहाल आंचल की स्थिति स्थिर एवं स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है

संकट की इस घड़ी में समय पर मदद मिलने पर आंचल शुक्ला एवं उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में मिली तत्काल सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment