बीमार नंदलाल कोल की मदद के लिए आगे आए पवन कुमार चीनी

---Advertisement---

बीमार नंदलाल कोल की मदद के लिए आगे आए पवन कुमार चीनी

हाथ टूटने से बंद हुआ रोजगार, आर्थिक संकट की जानकारी मिलते ही घर पहुंचकर दी ₹5 हजार की सहायता

देवहरा। मानवता और जनसेवा की भावना को प्राथमिकता देते हुए पवन कुमार चीनी ने आर्थिक संकट से जूझ रहे एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए संवेदनशील पहल की है। देवहरा की वार्ड क्रमांक 11 निवासी नंदलाल कोल पिता लल्ली कोल पिछले कई महीनों से अस्वस्थ हैं। हाथ टूट जाने के कारण उनका रोजगार पूरी तरह बंद हो गया, जिसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी

नंदलाल कोल की परिस्थितियों की जानकारी जब पवन कुमार चीनी को मिली तो उन्होंने बिना देर किए उनके घर पहुंचकर परिवार का हाल जाना। उन्होंने तत्काल ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे परिवार को उपचार और दैनिक जरूरतों में कुछ राहत मिल सके

पवन कुमार चीनी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि नंदलाल कोल के इलाज में आगे भी यदि किसी प्रकार की आर्थिक आवश्यकता होगी तो वे यथासंभव सहयोग करेंगे। उनकी इस पहल से परिवार को न केवल आर्थिक संबल मिला, बल्कि कठिन समय में किसी के साथ खड़े होने का भरोसा भी मिला

इस अवसर पर नंदलाल कोल और उनके परिवार ने पवन कुमार चीनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट के समय उनके घर पहुंचकर मदद करना उनके लिए बड़ी बात है। परिवार ने उन्हें धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि समाज में जरूरतमंद लोगों की इसी तरह सेवा और सहायता करते रहें, क्योंकि जनसेवा के लिए आगे आने वाले लोग बिरले ही मिलते हैं

पवन कुमार चीनी की इस पहल को स्थानीय स्तर पर भी मानवीय संवेदना और सामाजिक सहयोग की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की जरूरत के समय मदद के लिए आगे आना यह संदेश देता है कि समाज में सामूहिक सहयोग और मानवीय संवेदना आज भी मजबूती से कायम है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment